फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Panchayati in revenge firing and hurling stones

पंचायती रंजिश में फायरिंग और पथराव

Wed, 13 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Wed, 13 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Panchayati in revenge firing and hurling stones
रेवाड़ी। पंचायत चुनाव के अगले दिन ही रामपुरा गांव के दो घरों में देर रात फायरिंग और पथराव किया गया। घटना के बाद आक्रोशित पीड़ित और कुछ ग्रामीण सुबह रामपुरा हाउस के बाहर इकट्ठा हो गए और घटना पर विरोध जताया। इसी बीच पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने मामले में पीड़ितों के बयान लिए और मिले कारतूस के खोल को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे रामपुरा हाउस के बिल्कुल सामने रहने वाले धर्मसिंह परिवार के साथ घर में सोए थे। धर्म सिंह के अनुसार इसी बीच घर के गेट पर एक के बाद एक कर दो फायर किए गए, इससे पहले कि उनकी पत्नी बाहर निकलीं तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। कुछ ही देर बाद खोरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक कैलाश यादव के घर भी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और फरार हो गए। मामले की जानकारी पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप रामपुरा हाउस के खिलाफ होने के चलते वापस लौट गई। सुबह घटना का पता चलने पर आक्रोशित कई ग्रामीण रामपुरा हाउस के बाहर जमा हो गए। कुछ ही देर में रामपुरा थाना प्रभारी उदयवीर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार ने पुलिस को गोली का खोल सौंपा।
विज्ञापन

-----------
धर्म सिंह की पत्नी ने पुलिस को पहले दी जानकारी में बताया है कि फायरिंग होने के बाद वह घर से बाहर निकलीं तो उस वक्त कुछ दूरी पर कुछ लोग हथियारों के साथ खड़े थे। उसने बताया कि 10 जनवरी को हुए पंचायती चुनाव में कविता देवी रामपुरा से सरपंच का चुनाव लड़ी और जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वोट न डालने का परिणाम
पीड़ित कैलाश यादव और धर्मसिंह के परिवार ने बताया कि हमलावर वारदात के वक्त खुद कह रहे थे कि जिन्होंने उनके खिलाफ वोट डाला है, वो सब अब उसका अंजाम भुगतने को तैयार रहें। धर्मसिंह की पत्नी ने भी चुनावी रंजिश से ही जुड़ी बात को स्वीकार किया।

-----------
मीडिया कर्मियों को दी धमकी, पुलिस भी गेट पर रोकी
मामले की जानकारी पर जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और रामपुरा हाउस के बाहर हंगामे और मामले की कवरेज करने लगे तो कुछ लोगों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस भी काफी देर तक गेट पर ही खड़ी रही।
-----------
जांच की जा रही है
रामपुरा एसएचओ उदयवीर ने बताया कि पीड़ित परिवार ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-----------
स्थिति स्पष्ट नहीं, जारी है जांच: डीएसपी
पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी है। फायरिंग हुई या नहीं हुई इसकी भी जांच की जा रही है।
- सतपाल सिंह, डीएसपी

मामले में कई लोगों के ब्यान हुए हैं। फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी गई है। - एसपी बलवान सिंह राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed