फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one arrested allegation of fraud

सोने के नकली बिस्कुट देकर ठगी करने वाला धरा

Wed, 25 Nov 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 25 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोने के नकली बिस्कुट देकर स्वर्णकार से ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना के साथी कमल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरगना आनंद धनखड़ से रिमांड पर पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद आठ नकली सोने के बिस्कुट, चार नकली सोने की चेन और एक नकली सोने का ब्रेसलेट भी बरामद किया है।

जानकारी देते हुए भाड़ावास चौकी प्रभारी कर्णसिंह ने बताया कि मुख्य सरगना आनंद धनखड़ के बाद गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी बंजारवाड़ा निवासी कमल उर्फ टेंशन है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने दो सोने के नकली बिस्कुट भी बरामद किए हैं। लाखों रुपये की इस ठगी के मामले में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वैलर्स को करता था नकली ज्वैलरी सप्लाई

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल उर्फ  टेंशन आरोपी विनीत उर्फ  विक्की व आनंद से नकली सोने के बिस्कुट व चेन लेकर बाजार में स्वर्णकारों को सप्लाई करते थे। आरोपी कमल उर्फ  टेंशन को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा स्वर्णकारों के साथ की गई ठगी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed