फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one arrerted demand for Extortion of ten lakh

दस लाख की चौथ मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 18 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव लिसाना में एक घर में घुसकर चौथ मांगने और मना करने पर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 जबकि अस्पताल में उपचाराधीन मुख्य आरोपी की हालत में सुधार होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जांचकर्ता एएसआई भागीरथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहड़ाई निवासी आरोपी सुनील उर्फ  खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी टिंकल अभी भी अस्पताल में भर्ती है। टिंकल आपराधिक प्रवृत्ति का है जो पहले भी लूटपाट व मारपीट करने की कई वारदातों में शामिल रहा है।

पड़ोसियों ने पीटकर किया था पुलिस के हवाले

14 नवंबर को गांव लिसाना निवासी प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार दोपहर आरोपी टिंकल ने अपने तीन-चार साथियों के साथ घर में घुसकर दस लाख रुपये देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। बाद में पड़ोसियों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा गया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घायल आरोपियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed