{"_id":"632958bc8ecbe7ed78a6c89626c17426","slug":"one-accused-arrested-for-attempt-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास का आरोपी सोनू नाई गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के प्रयास का आरोपी सोनू नाई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ा तालाब के पास स्थित संजय गांधी पार्क में बीते मंगलवार गोली मारकर युवक की हत्या के प्रयास की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सोनू नाई को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकडे़ गए आरोपी से गोली मारने वाले आरोपी विपुल समेत अन्य फरार आरोपियों और हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि डहीना निवासी करण सिंह उर्फ कुणाल को 15 सितंबर को फोन कर सोनू नाई ने ही बची रकम लेने के लिए संजय पार्क बुलाया था। जहां पांच-छह युवक पहले से ही मौजूद थे।
रुपयों के लेन-देन के दौरान विवाद होने पर सोनू के साथ ही मौजूद विपुल नामक युवक ने कुणाल को गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस ने घायल कुणाल को रोहतक स्थित पीजीआई भिजवाया था। वहीं सोनू और विपुल के खिलाफ नामजद समेत पांच अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।