फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Notorious doctor on production warant

नवदीप ज्वैलर से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात ‘डॉक्टर’ प्रोडेक्शन वारंट पर

Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नामी नवदीप ज्वैलर्स के मालिक दीपक सोनी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में महेन्द्रगढ़ के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ डॉक्टर को रेवाड़ी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है। तीन दिन के रिमांड के दौरान डाक्टर से शहर में अन्य वारदातों के बारें में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 31 मई की शाम को नवदीप ज्वैलर्स के मालिक दीपक सोनी से मोबाइल पर महेंद्रगढ़ निवासी कुलदीप उर्फ डॉक्टर ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके ठीक अगले दिन कुलदीप ने अपने गुर्गे भेजकर 1 जून को नवदीप ज्वैलर्स पर फायरिंग भी कराई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया था।
विज्ञापन


एक आरोपी विक्रम उर्फ इंग्लिश मौके पर ही काबू कर लिया गया था। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गत दिनों कुलदीप नारनौल पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। मंगलवार शाम रेवाड़ी पुलिस कुलदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रेवाड़ी पहुंची और तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed