{"_id":"64ae4e8e5c0d5686550a3b73","slug":"murder-of-young-man-in-rewari-friend-killed-him-by-hitting-iron-rod-on-his-head-in-minor-dispute-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में युवक की हत्या: मामूली विवाद में दोस्त ने सिर पर लोहे की राड मारकर मौत के घाट उतारा, पहले पी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में युवक की हत्या: मामूली विवाद में दोस्त ने सिर पर लोहे की राड मारकर मौत के घाट उतारा, पहले पी शराब
Wed, 12 Jul 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:26 PM IST
सार
रेवाड़ी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। संतोष और मनोज दोनों वेल्डिंग का कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार रात को दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मनोज ने पास पड़ी लोहे की एंगल से संतोष के सिर पर कई बार वार किए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के बावल औद्योगिक कस्बा के नैचाना रोड पर मंगलवार रात को एक गोदाम में शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर लोहे की एंगल से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी को काबू करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
बावल के नैचाना रोड की घटना
एमपी के जेवर निवासी 26 वर्षीय संतोष अपने गांव के ही मनोज के साथ नैचाना रोड पर रहता था। दोनों वेल्डिंग का कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार रात को दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मनोज ने पास पड़ी लोहे की एंगल से संतोष के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
खून से लथपथ शव शव
सुबह जब गोदाम पर काम करने वाले लोग वहां पहुंचे, तो संतोष का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन करने के बाद उन्हें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन