फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   murder,crime,rewari,police, robbry,friend

लूटने के लिए बोलेरो से कुचलकर की थी दोस्त की हत्या.

Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
murder,crime,rewari,police, robbry,friend
हत्‍या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव धामलावास की बणी में युवक की बोलेरो से कुचलकर हत्या उसके दोस्त ने ही लूटने के इरादे से की थी। सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर इस बात का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का लूटा मोबाइल फोन और लूटी हुई नकदी में से 16 हजार 470 रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव बाबड़ोली निवासी परमिन्द्र उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि  बताया कि आरोपी मृतक ओमप्रकाश को पहले से जानता था और उसके संपर्क में था। मृतक ओमप्रकाश मानेसर की पानी सप्लाई कंपनी में काम करता था और कंपनी के पास ही एक दुकान पर काम करता था। बात-बात में आरोपी ने पता किया था कि ओमप्रकाश के खाते में 98 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन


इसके बाद से ही आरोपी मृतक ओमप्रकाश से किसी भी तरह से रुपए हासिल करना चाहता था। पुलिस ने मृतक के पिता हनुमान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आरोपी को आज अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी तथा हत्या की इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मित्र ने मिलवाने के बहाने पिलाई बीयर, मिलाई नशीली दवाई
आरोपी ने रकम हासिल करने के लिए प्लान बनाया और 2 फरवरी को अपने गांव के ही एक युवक की बुलेरो गाड़ी किराए पर लेकर रेवाड़ी आ गया। रेवाड़ी पहुंच कर आरोपी ने ओमप्रकाश को फोन किया और अपनी किसी महिला दोस्त से मिलवाने का बहाना बना कर उसे रेवाड़ी बस स्टैंड पर बुलाया था। ओमप्रकाश के रेवाड़ी पहुंचने पर आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ा करवाई और बुलेरो गाड़ी में बैठ कर बीयर पीने लगे। मौका पाते ही आरोपी ने मृतक ओमप्रकाश को बीयर में नींद की गोली मिला दी।


बोलेरो चालक को बस स्टैंड पर ही उतारकर की वारदात
बीयर पीने के बाद आरोपी परमिंद्र ने बुलेरो चालक को बस स्टैंड पर ही छोड़ दिया। वहीं ओमप्रकाश को अपनी महिला दोस्त से मिलाने का बहाना बनाकर धामलावास की बणी में ले गया। इस दौरान ओमप्रकाश बेसुध हो गया और वहां उसने गाड़ी से कुचल कर ओमप्रकाश की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए गाड़ी को ओमप्रकाश के चेहरे से भी निकाला। हत्या के बाद आरोपी मृतक की जेब से नकदी व मोबाइल फोन निकाल बस स्टैंड रेवाड़ी आया और अपने गांव के बुलेरो चालक को साथ लेकर गांव चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed