{"_id":"655c4ccfa43ef1030e0de3e0","slug":"misdeed-with-minor-in-village-at-kosli-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: रात को घर से निकली नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, मामा के घर आया था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: रात को घर से निकली नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, मामा के घर आया था आरोपी
Tue, 21 Nov 2023 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:55 AM IST
सार
नाबालिग ने बताया कि आरोपी युवक अपने मामा के घर आया था। वह पहले भी कई बार मुझे जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने डर के मारे अपने परिवार को इसके बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोसली के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी रात में लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। वह पास के खेत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
होश आने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घर से बाहर निकलते ही पास के गांव में रहने वाले एक युवक पर उसे जबरन उठाकर खेतों में ले जाने का आरोप लगाया। नाबालिग ने बताया कि आरोपी युवक अपने मामा के घर आया था। वह पहले भी कई बार मुझे जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने डर के मारे अपने परिवार को इसके बारे में नहीं बताया। फिलहाल कोसली थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन