{"_id":"5755d6c44f1c1bc03e9c5609","slug":"medicine-and-tools-of-abortion-recover-from-a-midwife-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाई के घर छापा, गर्भपात की दवाईयां और औजार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाई के घर छापा, गर्भपात की दवाईयां और औजार बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
गर्भ गिराने वाली दवाइयां और औजार बरामद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना माजरा गुरदास स्थित घर छोड़कर पिछले दस साल से डहीना रह रही एक दाई अपने घर में ही गर्भपात कराती थी। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डहीना में सोमवार देर शाम महिला के घर छापा मारकर गर्भ गिराने वाली दवाइयां और औजार बरामद किये हैं। टीम ने महिला के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है।
माजरा गुरदास निवासी सरोज नामक महिला पिछले दस साल से डहीना गांव में रह रही है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के घर आए दिन कार या बाइक से महिला-पुरुषों का आना-जाना था। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम तक पहुंची। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची। टीम में डॉ.टीसी तंवर, धर्मेंद्र, महिला चिकित्सक अंजू, डॉ.अभिषेक, ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर थे। डहीना में सरोज के घर छापा मारा तो मौके से 36 तरह की दवाइयां बरामद हुईं। सभी दवाइयां गर्भपात करने के काम आती थीं। वहीं गर्भपात के दौरान उपयोग में आने वाले औजार भी बरामद हुए।