फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   medicine and tools of Abortion Recover from a Midwife home

दाई के घर छापा, गर्भपात की दवाईयां और औजार बरामद

Tue, 07 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 07 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
medicine and tools of Abortion Recover from a Midwife home
गर्भ गिराने वाली दवाइयां और औजार बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपना माजरा गुरदास स्थित घर छोड़कर पिछले दस साल से डहीना रह रही एक दाई अपने घर में ही गर्भपात कराती थी। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डहीना में सोमवार देर शाम महिला के घर छापा मारकर गर्भ गिराने वाली दवाइयां और औजार बरामद किये हैं। टीम ने महिला के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


माजरा गुरदास निवासी सरोज नामक महिला पिछले दस साल से डहीना गांव में रह रही है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के घर आए दिन कार या बाइक से महिला-पुरुषों का आना-जाना था। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम तक पहुंची। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची। टीम में डॉ.टीसी तंवर, धर्मेंद्र, महिला चिकित्सक अंजू, डॉ.अभिषेक, ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर थे। डहीना में सरोज के घर छापा मारा तो मौके से 36 तरह की दवाइयां बरामद हुईं। सभी दवाइयां गर्भपात करने के काम आती थीं। वहीं गर्भपात के दौरान उपयोग में आने वाले औजार भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed