फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Married woman absconded from home after six months of marriage in Rewari

Rewari: विवाह के छह माह बाद घर से विवाहिता फरार, साढ़े 9 लाख रुपये व साढ़े 3 लाख के जेवरात ले गई

Fri, 18 Aug 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

रेवाड़ी से विवाहिता के घर भागने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला घर से करीब साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी एवं करीब साढ़े 3 लाख रुपये के जेवरात भी अपने साथ ले गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Married woman absconded from home after six months of marriage in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के मोहल्ला शांतिनगर के नसियाजी रोड से एक विवाहिता साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी और साढ़े 3 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। फरीदाबाद जिला निवासी युवती का छह माह पूर्व रेवाड़ी निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था। शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने पति की शिकायत पर विवाहिता के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पुलिस को दी शिकायत में नसिया जी रोड निवासी गजराज ने बताया कि 26 फरवरी 2023 को उसका विवाह शीतल उर्फ दिव्या के साथ संपन्न हुई है। उसकी मां नेत्रहीन है। रोजाना की तरह 16 अगस्त को वह अपनी दुकान पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी और मां दोनों थी। उसकी पत्नी पीछे से किसी को बिना कुछ बताए हुए घर से लापता हो गई। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी वहां से गायब मिली।
विज्ञापन


उसकी मां को कुछ नहीं पता था। गजराज ने बताया कि उसकी पत्नी घर से करीब साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी एवं करीब साढ़े 3 लाख रुपये के जेवरात भी अपने साथ ले गई। गजराज ने अपने स्तर पर उसकी काभी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने विवाहिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed