फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man crushed by car after dispute in Rewari

Rewari: मामूली कहासुनी के बाद अधेड़ को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, साथ खड़ा भतीजा घायल

Mon, 17 Oct 2022 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 12:16 PM IST
सार

रविवार रात कुंड बैरियर स्थित धर्मपाल (55) अपने घर के बाहर खड़ा होकर भतीजे सोनू से बात कर रहा था। इस दौरान पास में ही बैठे तीन युवकों से धर्मपाल की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद तीनों युवकों ने धर्मपाल पर गाड़ी चढ़ा दी।

विज्ञापन
Man crushed by car after dispute in Rewari
murder

विस्तार

रेवाड़ी में कहासुनी के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे में दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची कुंड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात कुंड बैरियर स्थित धर्मपाल (55) अपने घर के बाहर खड़ा होकर भतीजे सोनू से बात कर रहा था। इस दौरान पास में ही बैठे तीन युवकों से धर्मपाल की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद तीनों युवकों ने धर्मपाल पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी की चपेट में आने से पास में खड़ा सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि सोनू को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कुंड चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed