{"_id":"42fdce020132130b27b8cd88f6eb12c3","slug":"man-burned-with-fire-admitted-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसा अधेड़, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में झुलसा अधेड़, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के मेहरवाड़ा में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीरावस्था में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए हैं।
परिजन उसके झुलसने की वजह बीड़ी पीते हुए आग लगने की बात कह रहे हैं। जबकि डॉक्टर का कहना है कि उसमें केरोसिन तेल की बदबू आ रही थी।
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी 50 वर्षीय राजकुमार मेहरवाड़ा में अपनी बहन के घर आया हुआ था। वह करीब 15 दिन पहले यहां आया था। शनिवार रात वह आग में बुरी तरह झुलस गया।
डॉ बलजीत का कहना है कि उसमें केरोसिन की बदबू आ रही है। वह करीब 90 फीसदी झुलस चुका है। उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे शहर में ही एक निजी अस्पताल में ले गए।