{"_id":"643797e7939231e5760dc529","slug":"liquor-brought-illegally-from-punjab-to-haryana-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंजाब से अवैध तरीके से लाई गई शराब, बावल के गोदाम में पुलिस ने पकड़ी, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पंजाब से अवैध तरीके से लाई गई शराब, बावल के गोदाम में पुलिस ने पकड़ी, चालक गिरफ्तार
Thu, 13 Apr 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:19 AM IST
सार
हरियाणा में अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह शराब पंजाब से मंगवाई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से अवैध तरीके से शराब लाकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बावल में रूद्ध पुल के निकट स्थित एक गोदाम में पहुंचाई गई। इस बात की भनक बावल थाना पुलिस को लग गई। पुलिस ने राजस्थान बार्डर पर से शराब लेकर आए कैंटर को पकड़ लिया है और जिस गोदाम में शराब उतारी गई उसको सील कर दिया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है, लेकिन घंटों पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद भी अभी तक विभागीय अधिकारियों की टीम गोदाम पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बावल थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध तरीके से पंजाब से शराब मंगवाई गई है। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अपना जाल बिछा दिया। देर रात 12 बजे के बाद एक कैंटर शराब लेकर आया तथा सीधे रूद्ध पुल के निकट स्थित एक शराब गोदाम पर पहुंचा।कैंटर चालक ने पुल के नीचे स्थित गोदाम पर शराब की पेटियां उतारी और आगे राजस्थान की ओर निकलने लगा।
विज्ञापन
गुजरात जानी थी शराब
बावल थाना पुलिस कैंटर के लगातार पीछे लगी हुई थी और उसने चालक को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ही जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के निकट दबोच लिया। कैंटर में शराब की कुछ और पेटियां भी थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आगे इसे गुजरात तक लेकर जाना था।
विज्ञापन
पंजाब से बिना बिल के शराब मंगवाई
कैंटर चालक की निशानदेही पर पुलिस रूद्ध पुल के निकट स्थित गोदाम तक पहुंची और पाया कि गोदाम में उसने शराब उतारी हुई है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पूरा अंदेशा यही है कि गोदाम संचालक ने पंजाब से बिना बिल के शराब मंगवाई है। अवैध तरीके से शराब मंगवाने का यह खेल कब से चल रहा है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।