फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   labour died from hightension wire

हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 05 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 05 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के नंदरामपुर बास रोड पर नीचे लटक रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन


इसके अलावा मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए बावल भेज दिया गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत देकर हाईटेंशन तार को ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इससे दुर्घटनाएं हो रही है और प्रशासन की अनदेखी से कॉलोनीवासियों में रोष है। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं के बावजूद ना तो विभाग और न ही प्रशासन ने इस मामले में कोई संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नंदरामपुर बास रोड स्थित नीलगिरि कालोनी में सहगल कालोनी निवासी पैंतीस वर्षीय अर्जुन लकड़ी काटने गया था।

जैसे ही वह पास बने टीन शेड के पर चढ़ा तो वह वहां से जा रही 11000 वाट की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। झटका लगने के साथ झुलस कर वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे उठाकर निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्षेत्र के रामकुमार, राजेंद्र, बीर सिंह, महावीर आदि का कहना है एक वर्ष में पांच से ज्यादा इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन कोई इस बारे में ध्यान देने को राजी नहीं है।

 बिजली की नीचे लटकती तारों से परेशान होकर कई बार इसकी शिकायत बिजली निगम से भी की, लेकिन तारों को नहीं हटाया। कुछ रोज पहले ही वार्ड संख्या सोलह की पार्षद मनीषा सैनी सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तारों को हटवाने की मांग की थी। विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भी बताया लेकिन कोई हल नहीं निकला है। पार्षद का कहना है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरा जाएगा।

बांस बल्लियों पर लगे हुए है तार

कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि नंदरामपुर बास रोड पर नीलगिरी कालोनी, संतोष कालोनी सहित अनेक कालोनियां पिछले लगभग पंद्रह साल से बनी हुई है, लेकिन आज तक बिजली की कोई सुचारु व्यवस्था नहीं हो पाई है। कालोनियों में अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे के अभाव में बांस बल्लियों पर तारों को लटकाया गया है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। घरों के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजर रही है इनसे पहले भी अनेक हादसे हो चुके है ।


वर्जन:
मजदूर के साथ हुआ हादसा टीन शेड के हाईटेंशन तारों के लग जाने के कारण हुआ है। संतोष कालोनी में तारों को दुरुस्त कराने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। नीलगिरि कालोनी का इस्टीमेट बनाया जा रहा है। भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं ना हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किये जा रहे है। शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed