फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jhota gang leader Rajkumar on three-day remand in Rewari

Rewari: झोटा गैंग का सरगना राजकुमार तीन दिन के रिमांड पर, DSP सुभाष चंद ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Wed, 03 Aug 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

8 जून की रात को धारूहेड़ा चुंगी पर झोटा और आलू गैंग के गुर्गों के बीच दोनों ओर से 15 राउंड गोलियां चली थी। पुलिस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके 2 मोटरसाइकिल, सात खोल व एक चाकू बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
Jhota gang leader Rajkumar on three-day remand in Rewari
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते डीएसपी सुभाष चंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दो माह की फरारी काटने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा झोटा गैंग का सरगना राजकुमार उर्फ झोटा अब 3 दिन के रिमांड पर है। बुधवार को कोर्ट में पेश करके उसे रिमांड पर लिया गया। 2 अगस्त को गिरफ्तारी के दौरान झोटा से एक पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद हुए थे। अब रिमांड के दौरान झोटा से पुलिस उसकी गैंग से जुड़े अहम राज खुलवाएगी। 
विज्ञापन

 

आठ जून की रात हुई थी गैंगवार
शहर थाना में डीएसपी सुभाष चंद ने पत्रकारवार्ता करते हुए बताया कि शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर आठ जून की रात आलू व झोटा गैंग के बीच गैंगवार हो गई थी। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चली थी। इस वारदात में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार व गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी थी।

विज्ञापन

 

गोली लगने से सभी घायल हो गए थे जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया था। पुलिस ने विकास की शिकायत पर दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। दूसरी ओर विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव सहित 12-13 युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक युवक से छीनी गई लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे रची थी वारदात की साजिश
आठ जून की रात राजकुमार उर्फ झोटा के घर पर प्लानिंग बनाई और धारूहेड़ा चुंगी पर रेकी की गई। राजेश ने धारूहेड़ा चुंगी पर आलू गैंग के गुर्गों के शराब पीने की सूचना दी। झोटा ने देवपाल व गोविंद को बाइक पर उन्हें देखने के लिए भेजा था। दोनों ने आकर सूचना दी कि सभी बैठ कर शराब पी रहे हैं और कुछ देर में निकलने वाले है। इसके बाद एक बाइक पर राजकुमार उर्फ झोटा व राकेश पंडित, दूसरी बाइक पर दीपांशु उर्फ मैसी, विशाल उर्फ मोनू, तीसरी बाइक पर नवीन, गोविंद व अर्जुन उर्फ मिक्का और चौथी बाइक पर राजेश वाल्मीकि, देवपाल व रोहित सवार होकर पहुंच गए। राजकुमार उर्फ झोटा ने सबसे पहले फायरिंग शुरू की थी।

 

झोटा गैंग के कई गुर्गे हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में अभी तक पुलिस ने राजेश, गोविंद, अर्जुन उर्फ मिक्का, रोहित, देवपाल उर्फ मोटा व नवीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा को शरण देने वाले आरोपी गुरुग्राम के गांव नानू खुर्द निवासी हुकम को और अर्जुन उर्फ मिक्का व आरोपी रोहित को शरण देने वाले गांव काकोडिया निवासी यशवंत को गिरफ्तार किया जा चुका है।



पुलिस वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल व तीन राउंड, दो मोटरसाइकिल, सात खाली खोल व एक चाकू बरामद कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा को बुधवार को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के बाकी बचे साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed