{"_id":"5728f4274f1c1b9e575ccedf","slug":"jewllary-and-cash-stolan-from-former-navy-chief-engeneer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नेवी चीफ इंजीनियर समेत चार घरों से लाखों उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व नेवी चीफ इंजीनियर समेत चार घरों से लाखों उड़ाए
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 04 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने कंपनी बाग स्थित नेवी के पूर्व चीफ इंजीनियर सहित चार घरों को निशाना बनाते लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। वहीं कोसली थाने के लूला अहीर गांव में दो और रोहड़ाई में एक घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों की घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला
रसोई की खिड़की तोड़ दाखिल हुए चोर
नेवी के पूर्व चीफ इंजीनियर देशराज यादव परिवार सहित शहर के कंपनी बाग में रहते हैं। सोमवार की रात पूरा परिवार घर में ही सोया हुआ था। देर रात चोरों ने रसोई की खिड़की तोड़ दी और अंदर दाखिल होकर 80 हजार रुपये के अलावा डेढ़ किलो चांदी और सोने की बालियां चोरी कर लीं। सुबह घर का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का आभास हुआ। मामले की जानकारी मॉडल टाउन पुलिस को दी गई। वहीं रोहड़ाई थाने में एक घर के अंदर दाखिल होकर करीब 2 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ लाख के आभूषण पर साथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
दूसरा मामला
लूला अहीर में दो घरों में चोरी
गांव लूला अहीर निवासी जगदीश व शकुंतला देवी के मकान साथ-साथ बने हुए है। देर रात चोरों ने घर में धावा बोला और जगदीश के घर से आभूषण तथा शकुंतला के घर से 25 हजार की नकदी के अलावा हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सामान बिखरा देख दोनों ही परिवारों को अभास हुआ। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोसली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।