फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Woman got a young man killed, case of Rewari

Haryana: नया प्रेमी मिला तो महिला ने पुराने की करा दी हत्या, शव कुएं में फेका

Wed, 30 Oct 2024 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 12:18 AM IST
सार

महिला दो साल से सोनीपत निवासी साहिल के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। अगस्त में धारदार हथियार से हत्या कर कुएं में शव फेंका था, पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन
Haryana: Woman got a young man killed, case of Rewari
महिला और उसका बेटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

दो साल से अधिक समय से सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने नया प्रेमी मिलने पर पुराने की हत्या कर दी। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले युवक की धारदार हथियार से हत्या की फिर शव ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके बेटे को बिहार के छपरा जिले से गिरफ्तार किया है। महिला का प्रेमी अभी फरार है।

विज्ञापन


बावल थाने के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के गांव दौलतगंज, जिला छपरा की रहने वाली कंचन देवी अपने बेटे राजन पांडे के साथ बावल में किराये पर रहती थी। उनके साथ सोनीपत के गांव महसवानपुर खुर्द हाल आबाद बनीपुर चौक निवासी साहिल सहमति संबंध में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में कंचन ने बताया है कि वह 2 साल से अधिक समय से साहिल के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। इस साल अप्रैल में यूपी निवासी मंगल पांडे भी उनके साथ रहने लगा। इस बीच साहिल को संदेह हो गया कि मंगल पांडे के कंचन से अवैध संबंध हैं। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि कंचन ने मंगल पांडे के साथ मिलकर साहिल को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। दोनों ने मिलकर तेजधार हथियार से साहिल की हत्या कर दी। हत्या के बाद मंगल ने कंचन के बेटे राजन पांडे के साथ मिलकर साहिल का शव कुएं में फेंक दिया था।

मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, 7 दिन बाद मिला था शव
सोनीपत के गांव महसवानपुर खुर्द हाल आबाद बनीपुर चौक निवासी महिला ने 3 अगस्त को बेटे साहिल की गुमशुदगी बावल थाने में दर्ज करवाई थी। महिला ने कहा था कि उसका बेटा साहिल मजदूरी करता है और बिहार के छपरा जिले की महिला कंचन देवी और उसके बेटे राजन पांडे के साथ सत्या कॉलोनी के नजदीक वाल्मीकि बस्ती (बावल) में किराये पर रहता है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से महिला फरार चल रही थी। इस बीच 10 अगस्त को सत्या कॉलोनी के नजदीक जंगल में एक कुएं से साहिल का सड़ा-गला शव मिला था।


साहिल की हत्या में आरोपी महिला कंचन और उसके बेटे को राजन को बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया गया है। कंचन का प्रेमी मंगल पांडे फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना बावल, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed