फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Firing in Sector-3 of Rewari, financier shot in the chest

हरियाणा: रेवाड़ी के सेक्टर-3 में फायरिंग, फाइनेंसर को सीने में लगी गोली, निजी अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 18 Sep 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 10:23 PM IST
सार

मॉडल टाउन थाना व सीआईए की तीनों टीमों को बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है। पुलिस अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
Haryana: Firing in Sector-3 of Rewari, financier shot in the chest
गोली लगने के बाद घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 की मार्केट में सोमवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया। गोली फाइनेंस का कार्य करने वाले युवक को लगी है, जिसको एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार गांव संगवाड़ी निवासी विशाल सेक्टर-3 में अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने विशाल पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोली विशाल को सीने में लगी है।

विज्ञापन

 

उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन पुलिस व सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले लोगों को काबू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed