फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Argument happened during drinking alcohol, youth was run over by car and killed

Haryana: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, गाड़ी चढ़ाकर युवक को मार डाला

Fri, 02 Aug 2024 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 11:11 PM IST
सार

एक नामजद सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Argument happened during drinking alcohol, youth was run over by car and killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के प्रजापति चौक के पास स्थित शराब ठेके के सामने नशे में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रेवाड़ी के ढाणी जाटूसाना निवासी राहुल कुमार (35) के रूप में हुई है। वह सिक्योरिटी कंपनी चलाता था। राहुल के पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी है। राहुल का एक छोटा भाई है। परिवार में मां, पत्नी और 2 छोटी बेटियां हैं। आरोपी अमित भी उनकी रिश्तेदारी में ही है और अभी राजस्थान की टपूकड़ा तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन


मामले में मृतक के चाचा डॉ. टीसी राव ने बताया है कि राहुल अपनी कंपनी के काम से अपने दोस्त दीपक कुमार निवासी गांव लाला के साथ भोपाल गया था। वीरवार की रात ही राहुल और दीपक कार से रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने एक और दोस्त प्रवीण कुमार निवासी गांव लाला को बुला लिया।
विज्ञापन


तभी राहुल के पास उसके दूर के रिश्तेदार अमित पटवारी निवासी गांव लिलोढ़ का फोन आया। वह उसका जीजा लगता है। टीसी राव ने बताया कि अमित पटवारी ने सनसिटी में फ्लैट लिया हुआ है। यह फ्लैट राहुल के पास ही था। अमित का फोन आने के बाद राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ उसके फ्लैट पर पहुंच गया। वहां अमित के कुछ अन्य साथी बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने बैठकर वहां रात तक शराब पी। शराब पीने के दौरान राहुल बार-बार अमित को कहता रहा है कि उसका भाई कांवड़ लेकर आया है। सुबह मंदिर में जल्दी जलाभिषेक करना है। यह कहकर वह जाने की बात कह रहा था, लेकिन अमित उसकी बात को टालता रहा।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
टीसी राव ने बताया कि इसके बाद राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ सनसिटी के सामने ही हुडा बाइपास पर प्रजापति चौक स्थित शराब ठेके के सामने पहुंचा। वहां अमित भी आया। रात करीब 11 बजे वे दोनों आपस में बात कर रहे थे। तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। दीपक और प्रवीण ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। बाद में अमित वहां से निकल गया। अमित के जाने के बाद दीपक और प्रवीण राहुल की गाड़ी लेने के लिए अमित के फ्लैट के पास गए। अमित पटवारी अपनी एसयूवी कार को तेज रफ्तार में भगाकर लाया और सड़क किनारे खड़े राहुल को उससे कुचल दिया। उसके पूरे शरीर के ऊपर से कार के टायर गुजरने से सिर, छाती और अन्य जगह गंभीर चोट आईं।

पीछे-पीछे प्रवीण और दीपक भी राहुल की गाड़ी लेकर आ रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि राहुल सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने उसे गाड़ी में डाला और प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


रात में राहुल और अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने राहुल पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। एक नामजद सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। -रजनीश कुमार, प्रभारी, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed