{"_id":"62606c538cce3a069b01f5ed","slug":"half-burnt-body-of-woman-found-near-canal-in-village-asalwas-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: आसलवास गांव में नहर के पास मिला महिला का अधजला शव, नहीं हो सकी शनाख्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: आसलवास गांव में नहर के पास मिला महिला का अधजला शव, नहीं हो सकी शनाख्त
Thu, 21 Apr 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:55 AM IST
सार
मृतका की उम्र 34 वर्ष के करीब है। जिसने नीले रंग की टी-शर्ट और निक्कर पहने हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ गांव आसलवास स्थित जेएलएन नहर के पास अधजली अवस्था में एक महिला का शव मिला है, जिसने नीले रंग की टी-शर्ट और निक्कर पहने हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई के लिए भिजवा दिया। देर शाम तक मृतका की शनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
गांव आसलवास स्थित जेएलएन नहर के पास बुधवार की सुबह लोग टहल रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों को एक महिला की अधजली लाश दिखाई दी। देखने से उसकी उम्र 34 वर्ष के करीब लग रही थी। इस पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। यह शव यहां कहां से आया? पुलिस इसका सुराग लगा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं महिला की हत्या दूसरी जगह करके उसके शव को यहां जलाने की कोशिश तो नहीं की गई। फिलहाल इस वारदात की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन