{"_id":"5754854a4f1c1bd645109834","slug":"gun-and-cartoos-stolan-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर का दरवाजा तोड़कर बंदूक और कारतूस चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का दरवाजा तोड़कर बंदूक और कारतूस चोरी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव इब्राहिमपुर और जैनाबाद में चोरों ने एक-एक घर को निशाना बनाते हुए असलहा, कारतूस और अन्य हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। स्थानीय कसौला और डहीना पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव इब्राहिमपुर निवासी भरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लाइसेंसी बंदूक व कारतूस घर पर रखे हुए थे।
बृहस्पतिवार रात चोर दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आए तथा 12 बोर की बंदूक व 20 कारतूस चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों के उठने के बाद चोरी की वारदात का पता लगा। कसौला थाना पुलिस ने भरत सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डहीना पुलिस चौकी में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार गांव जैनाबाद निवासी बबली व अन्य परिजन शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। मौका पाकर चोर घर में दाखिल हुए और चांदी के जेवरात व करीब 4500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मामले का पता सुबह उठने पर चला।