फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   gold braslate snach from woman hand on railway station

स्टेशन पर महिला के हाथ से उड़ाया सोने का कड़ा

Sat, 12 Sep 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
हिसार के पटेल नगर निवासी एक महिला के हाथ से लुटेरी महिला ने सोने का कड़ा  निकाल लिया। पीड़िता की शिकायत पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन


जिस एरिया में घटना हुई वहां का सीसीटीवी खराब होने के चलते पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


65 वर्षीय कृष्णा ने बताया कि वह हिसार के पटेल नगर की निवासी है। वह अन्य महिलाओं के साथ माउंट आबू गई थी। वहां धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शुक्रवार को वापस हिसार लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुक्रवार की सुबह ट्रेन से वह रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची। वहां से उसे हिसार के लिए ट्रेन पकड़नी थी। उसका कहना है कि वह ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां भीड़ में से एक अज्ञात महिला उसके पास आकर बैठी। महिला ने कृष्णा का हाथ दबाया।

कृष्णा ने पूछा कि हाथ क्यों दबा रही हो। इसके बाद वह महिला उठकर चली गई।  कुछ देर बाद कृष्णा को पता लगा कि उसके हाथ से करीब ढ़ाई तोले का सोने का कड़ा  गायब है। कृष्णा अन्य महिलाओं के साथ शिकायत देने के लिए रेवाड़ी रेलवे  स्टेशन पर थाना जीआरपी पहुंची।


इसके बाद पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी खंगाले लेकिन पुलिस को पता चला कि जिस जगह महिला बैठी हुई थी, वहां का सीसीटीवी खराब है। इस कारण पुलिस को सीसीटीवी से कोई मदद नहीं मिल सकी। थाना जीआरपी प्रभारी देशराज ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed