फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   geep stolan from test house

टेंट हाउस के बाहर से जीप चोरी

Sat, 07 Nov 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 07 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा स्थित एक टेंट हाउस के बाहर से जीप चोरी होने के मामले में बृहस्पतिवार शाम धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं चोरों ने मॉडल टाउन से दो, कसौला से एक बाइक चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खोल थाना क्षेत्र के गांव कंवाली निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि बीते 2 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उसने अपनी थार जीप को धारूहेड़ा क्षेत्र के बाहर खड़ा किया था। जीप खड़ी कर वह किसी काम से गया था लौटा तो उसकी जीप मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन


वहीं शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में भी बाइक चोरी के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर की शाम करीब साढ़े 4 बजे पुराने डीसी ऑफिस के पास बाइक खड़ी कर वह किसी काम से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। वहीं, अन्य चोरी के मामले में शक्ति नगर निवासी टेकचंद ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 4 नवंबर को मोहल्ले से ही दोपहर करीब दो बजे उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं कसौला थाने में दी शिकायत में अलवर जिले के खानपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया है कि बावल के जालियावास सेक्टर-6 एरिया से उसकी बाइक 30 अक्तूबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed