फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gas cutters cut the ATM and took Rs thief

गैस कट्टर से एटीएम काटकर रुपये ले गए चोर

Mon, 29 Feb 2016 01:12 AM IST
कोसली ब्यूरो ।
कोसली ब्यूरो । Updated Mon, 29 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gas cutters cut the ATM and took Rs thief

कोसली। नाहड रोड़ पर स्थित कारपोरेशन बैंक के एटीएम के पीछे स्थित दुकान का शटर तोड़ा, फिर एटीएम बूथ की दीवार तोड़ी और फिर गैस कट्टर से मशीन को काटकर चोर रुपये ले गए। पुलिस और बैंक अधिकारी अभी तक हिसाब नहीं लगा पाए हैं कि चोर कितने रुपये ले गए हैं। मशीन में शुक्रवार को 20 लाख रुपये डाले गए थे और इस वारदात के बाद 9 लाख 40 रुपये मशीन में मिले हैं। एटीएम पर रात को चौकीदार नहीं था और चोरों ने अंदर लगे सीसीटीवी की तार भी काट दी थी। इससे कोई फुटेज भी नहीं आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बदमाशों ने एटीएम मशीन बूथ के पीछे बनी दुकान का पहले शटर तोड़ा और इसके बाद दुकान में अंदर घुसे। यहां एटीएम बूथ की पीछे की दीवार को गैस कट्टर से काटकर एटीएम तक पहुंचे। एटीएम पर तैनात चौकीदार महेंद्र का कहना है कि मेन रोड पर रात को हर दिन तरह वह एटीएम बूथ को बंद करके शाम गया था। सुबह आठ बजे एटीएम खोला तो देखा कि अंदर एटीएम को गैस कटर से काट रखा है और सामान बिखरा पड़ा है। इस उसने मामले कि जानकारी तुरंत कोसली थाना और बैंक अधिकारियों को दी। महेंद्र ने बताया कि रात को कोई चौकीदार नहीं है। केवल उसकी ड्यूटी दिन में आठ घंटा ही होती है। वह रात लगभग 9-10 बजे बंद करके गया था।

विज्ञापन

केस दर्ज, चोरों की तलाश शुरू

चोर पीछे से लंबू बैटरी हाउस का शटर उखाड़ कर अंदर घुसे और दुकान से सटी एटीएम बूथ की दीवार को तोड़ कर एटीएम में प्रवेश किया। चोरों ने कैमरे के तार काटे। उसमें लगा कंप्यूटर भी बंद किया है। इसके बाद गैस कट्टर से एटीएम को काटा गया है। अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

- नरेंद्र, कोसली थाना इंचार्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पता चलेगा कितने रुपये ले गए चोर

उक्त एटीएम में शुक्रवार को 20 लाख रुपये डाले गए थे। अब उसमें 9 लाख 40 हजार रुपये मिले हैं। बैंक में रविवार कि छुट्टी होने के कारण अभी यह पता नहीं लगा कि कितना पैसा चोरी हुआ है। सोमवार को मशीन से इसका पता लगाया जाएगा। मामले की लिखित शिकायत कोसली थाना में दर्ज करवा दी है।  

- प्रताप सिंह, बैंक प्रबंधक 


नही लिया सबक 

कोसली में दो माह पूर्व सेंट्रल बैक के एटीएम को भी इसी तरह बेस काट कर चोर लाखों रुपये ले गए थे। उस वक्त पुलिस के थाना इंचार्ज नरेंद्र ने बैक प्रबंधक को सख्त हिदायत दी थी कि रात में एटीएम पर चौकीदार रखा जाए। इसके साथ ही सभी बैंक प्रबंधकों को भी कहा गया था कि वे अपने अपने एटीएम पर रात में चौकीदार लगाएं, लेकिन बैक प्रबंधकों ने किसी भी एटीएम पर रात में चौकीदार नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed