फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fruit trader attacked with an ax in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: सब्जी मंडी में फल व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों पैरों पर वार कर किया लहूलुहान

Wed, 23 Feb 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

आरोपियों ने व्यापारी से 37 हजार रुपये की नकदी भी लूटी। मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज  की गई है। पिस्टल के पीछे के हिस्से से नाक और सिर पर भी वार करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Fruit trader attacked with an ax in Rewari of Haryana
अस्पताल में उपचाराधीन घायल व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में सब्जी मंडी में बुधवार को कई युवकों ने फल व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। साथ ही पिस्टल के पीछे के हिस्से से नाक और सिर पर वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से व्यापारी के दोनों पैरों पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं 37 हजार रुपये से ज्यादा नकदी भी लूट ली। लोगों की चर्चा के अनुसार मामला रेहड़ी लगाने की रंजिश से जुड़ा है। सिटी पुलिस ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला रामबास निवासी राजेंद्र ने नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी में फलों की तीन रेहड़ी लगवाई हुई है। मंगलवार की रात वह अपनी रेहड़ी पर हिसाब करने के लिए पहुंचा था। तीनों रेहड़ी से पैसे लेने के बाद वह साईं मेडिकल स्टोर के बाहर बैठा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच मोहल्ला रामबास निवासी अंगद उर्फ अभिषेक, विकास, रामौतार, विकास उर्फ विक्की, सैनी मोहल्ला निवासी रिंकू, खुशीराम उर्फ इल्लू हथियारों से लैस होकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर अंगद ने पिस्टल के पीछे के हिस्से से उसकी नाक पर जोरदार वारकर गिरा दिया। उसके बाद अन्य साथी हमलावरों ने कुल्हाड़ी, रॉड और लाठी-डंडों से उसके पैरों पर वार करना शुरू कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने राजेन्द्र को छुड़ाने की कोशिश नहीं की।

आरोप है कि इस बीच राजेंद्र के कब्जे से हमलावर 37 हजार 270 रुपये की नकदी भी लूट ली। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। सूचना मिलते ही राजेन्द्र के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे रात में ही ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।

बाद में परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। शहर थाना पुलिस ने राजेन्द्र के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ब्रॉस मार्केट में कपड़ा व्यापारी की हो चुकी है पिटाई
ब्रॉस मार्केट में 15 फरवरी को कपड़ा व्यापारी गांव करनावास निवासी जयभगवान व उनके भाई पवन कुमार की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। युवक दुकान से कपड़े लेने के बाद भुगतान नहीं कर रहे थे। हमले में जयभगवान व पवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

व्यापारियों के बोल  
प्रशासन कर रहा व्यापारियों से परहेज 

शहर में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी व्यापारियों के साथ कई वारदात हो चुकी हैं। प्रशासन से कई बार मिलने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन मिलने में परहेज कर रहा है। व्यवसायियों ने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन प्रशासन व्यापारियों से बातचीत तक करने को तैयार नहीं है। - डीके जैन, प्रधान, ज्वेलर्स एसोसिएशन।


ब्रॉस मार्केट में बने पुलिस चौकी

कुछ दिन पहले ही कपड़ा व्यापारी भाइयों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद दो युवकों पर भी चाकू से हमला किया था। ब्रॉस मार्केट शहर का भीड़भाड़ वाला बाजार है। यहां व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर स्थायी पुलिस चौकी बनाई जाए, जिससे व्यापारियों की सुरक्षा हो सके। इसको लेकर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक एवं साउथ रेंज महानिरीक्षक मिलकर उनको ज्ञापन भी देगा। -अमित स्वामी, मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार, ब्रॉस मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन।


दोबारा स्थापित हो बूथ

व्यापारियों की मांग पर पुलिस बूथ स्थापित किया गया था। पुलिस के जवान भी तैनात रहते थे। अचानक नगर परिषद द्वारा बूथ को यहां से हटा लिया गया और दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस बूथ के हटने से यहां पर व्यापारियों की सुरक्षा राम भरोस हो गई है। प्रशासन दोबारा से बूथ स्थापित कराए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। - निक्कू राव, प्रधान माडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन।


पुलिस की गश्त बढ़े

मोती चौक पर व्यापारी कई बार प्रशासन से बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। खराब पड़े सीसीटीवी ठीक होने चाहिए। पुलिस सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। व्यापारी पूरी तरह से सहमे हुए हैं। पुलिस गश्त बढ़ जाए तो बदमाशों में खौफ रहेगा। स्वर्ण व्यापारियों की दुकानें भी निश्चित दायरे में ही हैं। - नीरज सोनी, प्रधान, स्वर्णकार एसोसिएशन।


इलाके में भय का माहौल, सरकार फेल

शहर में रोजाना लूट और मारपीट की घटना हो रही हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सरकार ने प्रदेश में भय मुक्त शासन की बात तो कही थी, लेकिन बीजेपी-जेजेपी राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं। सरकार इस प्रकार के मामलों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। - एडवोकेट रजवंत डहीनवाल, प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो।


अवांछनीय तत्वों के हौसले बुलंद

जिले में अवांछनीय तत्वों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े ही व्यापारियों को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का रवैया ढीला है। वारदात से व्यापारियों और आमजन में भय का माहौल है। यदि पुलिस सख्त कदम उठाए तो अवांछनीय तत्वों के हौसले इतने बुलंद न हों। - चिरंजीव राव, विधायक, रेवाड़ी। 

 

घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में 12 लोग नामजद किए गए हैं। उनके खिलाफ मारपीट, धमकी देने, लूटपाट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। - संजय कुमार, थाना प्रभारी, शहर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed