फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   froad with one for job in railway

टीटी बनाने के नाम पर छह लाख का किया गबन

Sun, 06 Sep 2015 12:16 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

कोसली गांव के एक व्यक्ति ने लिलोढ़ गांव के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों पर रेलवे में टीटी के पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये के गबन करने का केस दर्ज कराया है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। कोसली गांव के योगेश कुमार ने बताया कि पिछले साल मार्च में लिलोढ़ गांव के रहने वाले उनके परिचित सुरेश कुमार घर आए और पिता से रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही।

विज्ञापन


उसने बताया कि वह 6 लाख रुपये में बेटे को टीटी लगवा देगा। 18 मार्च को सुरेश उसे महाराष्ट्र के भूसावल ले गया। यहां दो अन्य आरोपियों राजेश वधवा और शेख फारूख से मिलवाया और बताया कि दोनो रेलवे में ऊंचे पदों पर हैं वे उसे नौकरी दिलवा देंगे। आरोपियों ने ढाई लाख रुपये लिए और महीने भर में ही नियुक्ति पत्र मिल जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अप्रैल 2014 में सुरेश उसे दोबारा भोपाल ले गया, जहां राजेश वधवा ने डेढ़ लाख रुपये और जमा करने को कहा। सुरेश के कहने पर पिता नरेश कुमार ने अलग-अलग तिथि पर उनके खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करा दिए। 28 अप्रैल 2014 को आरोपियों ने उसे नियुक्ति पत्र देकर 19 मई 2014 को ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा। 1 मई 2014 में रेवाड़ी में आरोपियों ने उससे शेष दो लाख रुपये और ले लिए । मई में ही आरोपियों ने उसे एक ओर नियुक्ति पत्र थमा दिया। और 3 जून 2014 को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में भुसावल बुला सप्ताह भर तक साथ रखा
योगेश ने बताया कि जून महीने 2014 में आरोपियों ने उसे भुसावल बुलाया और एक सप्ताह वहां रख कर वापस घर भेज दिया और आश्वासन दिया कि वे उसे जल्द ही बुलाएंगे। अगस्त तक आरोपियों ने उसे कोई सूचना नहीं दी तो योगेश अपने पिता के साथ लिलोढ़ गांव के सुरेश कुमार से मिला तथा छह लाख रुपये वापस देने की बात कही। जिस पर सुरेश ने समस्त राशि जल्द ही लौटाने का आश्वासन दिया।


लेकिन कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे एक-एक लाख रुपये के पांच चेक स्पीड पोस्ट से भेज दिए । इन चेकों को उसने 30 दिसंबर 2014 को एसबीआई कोसली में जमा करवाया लेकिन 13 जनवरी 2015 को बैंक ने रकम न होने की बात कहते हुए चेक वापस कर दिए । इसके बाद योगेश आरोपी सुरेश से मिला लेकिन सुरेश ने यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उससे रकम राजेश वधवा और शेख फारूख ने ली है। वह कुछ नहीं कर सकता। मामले में स्थानीय थाना पुलिस और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत में इस्तगासा दायर किया। कोसली पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed