फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fraud, service,rupee, police, crime, rewari

नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाला धरा

Tue, 28 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दिल्ली एमसीडी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले मे रविवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विजय नगर निवासी एक महिला ने गिरफ्तार हुए आरोपी और कुंभावास निवासी राजेंद्र पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सहारनवास निवासी पवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुंभावास निवासी राजेंद्र राज मिस्त्री ने 2015 में उनके घर पर काम किया था। इससे राजेंद्र के साथ जान पहचान हो गई थी। दो साल पहले 19 मई को राजेंद्र ने महिला के लड़के संदीप के पास फोन कर बताया कि उसकी दिल्ली एमसीडी में कार्यरत पवन के साथ जान पहचान है और वह उसके लड़के को एमसीडी में नौकरी लगवा देग।
विज्ञापन


इसी दिन आरोपी राजेंद्र ने महिला के लड़के संदीप को अपने गांव कुम्भावास बुलाया और एमसीडी में नौकरी दिलाने के लिए चार लाख रुपये की मांग की।  शिकायतकर्ता महिला ने 3.10 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। वहीं शेष 90 हजार वेतन आने पर लेने पर सहमति बनी। 28 मई को आरोपी पवन ने एक नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि आपको एमसीडी में सहायक क्लर्क के लिए नियुक्त करा दिया गया है। इसके बाद उसे कई दिन तक एक कमरे में कार्यालय दिखाकर बैठाया गया। शक होने पर एमसीडी के कार्यालय में जाकर पता किया गया तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed