{"_id":"63503b500c5c1110b408cbd0","slug":"five-thousand-prize-crook-hukam-arrested-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: दो साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश हुकम गिरफ्तार, गुरुग्राम एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: दो साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश हुकम गिरफ्तार, गुरुग्राम एसटीएफ ने पकड़ा
Wed, 19 Oct 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:31 PM IST
सार
गुरुग्राम एसटीएफ ने बावल के बनीपुर चौक के पास से आरोपी को पकड़ा। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में गुरुग्राम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की गुरुग्राम यूनिट ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2020 में रेवाड़ी के महिला थाना में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी अनिता ने बताया कि राजस्थान के दौसा जिले के बिसराना ढाणी निवासी हुकम सिंह पर 26 मई 2020 को रेवाड़ी की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sonipat: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में साजन ने कांस्य जीत रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में देश को दिलाया पहला पदक
विज्ञापन
बाद में आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। 2 साल बीत जाने के बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो गुरुग्राम एसटीएफ ने कमान संभाली। एसटीएफ की गुरुग्राम यूनिट में शामिल एसआई सुनील कुमार, एसआई विकास, एचसी सूर्यकांत, दिनेश कुमार व नरेंद्र कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू किए।
मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी हुकम सिंह बावल में बनीपुर चौक के पास खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने उसकी घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हुकम को महिला थाना पुलिस रेवाड़ी के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।