{"_id":"56ec4d9b4f1c1b90608b4672","slug":"fear-in-shopkeeper-s-police-opened-new-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों में दहशत, पुलिस ने खुलवाई नई सब्जी मंडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों में दहशत, पुलिस ने खुलवाई नई सब्जी मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर की नई सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार को हुई घटना से सहमे व्यापारियों की शुक्रवार को मोती चौक बैठक हुई। इसमें सभी बाजारों के प्रधान शामिल हुए। चार घंटे तक चली बैठक में घटना की निंदा की गई। इसके बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी संगीता कालिया के पास पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने सुरक्षा का आश्वासन देते हुए मंडी में एक पुलिस जिप्सी तैनात करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार मंडी बंद करवाने एवं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के बाद भी किसी पक्ष की ओर से अब तक मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। वहीं आज सुबह आठ बजे तक मंडी बंद रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच व्यापारियों को समझाया, जिस पर व्यपारियों ने दुकानें खोली। पुलिस का कहना है कि व्यापारियों की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे नई सब्जी मंडी में कुछ उपद्रवियों ने असलहों के बल पर आढ़तियों के साथ मारपीट कर दुकानें बंद करा दी थी। वहीं मौके पर पहुंची भाड़ावास गेट पुलिस पुलिस के साथ भी उपद्रवियों ने अभद्रता की थी।
विज्ञापन
पूरे दिन गहमागहमी के बीच चलती रही व्यापारियों की बैठक
बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद शहर के व्यापारियों में रोष है। इसी के चलते शुक्रवार को सुबह दस बजे मोती चौक पर चार घंटे चली बैठक के बाद आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हंसराज पोसवाल ने बताया कि यहां पर कटला बाजार, मोती चौक, काठ मंडी एवं जीवली बाजार सहित अनेक बाजारों के प्रधानों ने बताया कि शहर के व्यापारी डर के बीच अपना व्यापार कर रहे हैं,यदि घटनाओं पर लगाम नहीं लगा तो उन्हें बाजार बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार
चार घंटे चली बैठक के बाद सभी बाजारों के प्रधान एसपी संगीता कालिया से मिलने लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। वहां पर व्यापारियों एवं एसपी के बीच आधे घंटे से ज्यादा घटनाओं पर चर्चा हुुई। एसपी से मिलने पहुंचे व्यापारियों में कटला बाजार के प्रधान अरविंद गुप्ता, सब्जी मंडी प्रधान शिवदयाल सैनी, काठ मंडी प्रधान नरेश शर्मा एव जीवली बाजार के प्रधान सहित अन्य बाजारों के प्रधान शामिल थे।
बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लेकिन उपद्रवी बेखौफ
शहर के व्यापारियों में दहशत के माहौल को दूर करने के लिए पुलिस की ओर से सुबह की घटना के बाद बृहस्पतिवार शाम को पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने दौरा किया और पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। सूचना के अनुसार देर रात दस बजे से ही उपद्रवियों ने मंडी के अंदर शुरू कर दिया था तथा व्यापारियों को धमकी देनी शुरू कर दी थी। बाइक पर सवार होकर उपद्रवी सब्जी मंडी में घूमते रहे, लेकिन उन पर लगाम कसने के लिए वहां पर कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया।
वर्जन
व्यापारियों की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामला दर्ज कराते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सब्जी मंडी में एक जिप्सी तैनाती के साथ ही चौकीदार रखने के लिए भी कहा गया है।
-संगीता कालिया, एसपी रेवाड़ी।