फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ex service man cheated of Rupees five lakh on pretext of job in Rewari

Rewari: बेटे को नौकरी का दिया झांसा, पूर्व सैनिक से की पांच लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Apr 2023 11:52 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिला के गांव शोभापुर निवासी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और एक पैर से दिव्यांग है। गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार से उनकी काफी समय से जान पहचान है। 

विज्ञापन
Ex service man cheated of Rupees five lakh on pretext of job in Rewari
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रेवाड़ी में मॉउल टाउन थाना पुलिस ने एक पूर्व सैनिक की शिकायत पर बेटे को सरकारी नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित जिला महेंद्रगढ़ निवासी पूर्व सैनिक है। आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर लिए गए ढाई लाख रुपये वापस लौटने से इनकार कर दिया। पूर्व सैनिक ने आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिला के गांव शोभापुर निवासी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और एक पैर से दिव्यांग है। गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार से उनकी काफी समय से जान पहचान है। वर्ष-2019 में प्रदीप ने बताया कि एससीसी के तहत सीपीओ पोस्ट के लिए वेकेंसी निकली हुई है।
विज्ञापन


पांच लाख रुपये मांगे
आरोपी ने उसके बेटे प्रवीण को एसपीओ पोस्ट पर नौकरी लगाने के लिए कहा और उसके बदले में पांच लाख रुपये मांगे। उन्होंने विश्वास करके सात दिसंबर 2019 को गढ़ी बोलनी रोड स्थित अपने एक रिश्तेदार घर पर प्रदीप को पांच लाख रुपये दे दिए। पांच लाख रुपये देने के बावजूद प्रदीप कुमार ने न तो उनके बेटे को नौकरी लगाया और न ही उनके रुपये वापस लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
रुपये वापस लौटने के लिए कहा तो प्रदीप आनाकानी करने लगा। काफी समय बाद प्रदीप ने पांच लाख रुपये में से ढाई लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष बचे ढाई लाख रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। बिरेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत एसपी को दी। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed