{"_id":"580271b14f1c1b6c6128ef2c","slug":"education-answer-sheet-rupee-exam-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं दिए तो फाड़ दी उत्तर पुस्तिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे नहीं दिए तो फाड़ दी उत्तर पुस्तिका
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला मूल्यानवाड़ा निवासी एक युवक ने एक निजी स्कूल प्रबंधन व एक पुलिसकर्मी पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की परीक्षा में पास कराने के नाम पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसने पैसे नहीं देने उत्तर पुस्तिका फाड़ने की शिकायत एसपी संगीता कालिया से की है।
मूल्यानवाड़ा निवासी देवेंद्र सैनी ने कहा है कि वह राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय से 12वीं में पढ़ रहा है। 14 अक्टूबर को उसकी राजनीति शास्त्र की परीक्षा पाल्हावास स्थित एक स्कूल में होनी थी। वह परीक्षा केंद्र में पहुंचा तो उसे व्यक्ति उसे मिला, जिसने अपना परिचय हरियाणा पुलिस के कर्मचारी के रूप में दिया।
उसने उससे पास कराने के लिए दस हजार रुपये मांगे। दबाव बनाने पर उसने चार हजार रुपये पुलिस कर्मी को दे दिए। जिसके बाद उसे अलग कमरे में बैठाया गया, जहां और भी कुछ युवक परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के बाद पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचा तथा बाकी के छह हजार रुपये देने पर ही उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए कहा। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र अधीक्षक, स्कूल स्टाफ व पुलिस कर्मी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी तथा जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए। पुलिसकर्मी ने उसकी उत्तर पुस्तिका भी फाड़ कर जला दी।