फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dumper fell down from flyover, driver died

फ्लाई ओवर से गिरा डंपर, चालक की मौत

Sun, 03 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 03 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या 8 पर शुक्रवार देर रात दिल्ली से जयपुर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर कसोला चौक पर बने फ्लाई ओवर से गिर गया।
विज्ञापन


इस हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई, वहीं क्लीनर का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि डंफर में ओवरलोड रोड़ी भरी हुई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के एटा जिले के गांव गगनपुर के रहने वाला 25 वर्षीय भूपेंद्र व 21 वर्षीय गौरव डंपर लेकर दिल्ली से जयपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि डंपर तेज गति के चलते वह अनियंत्रित हो गया तथा फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। फ्लाई ओवर से डंफर गिरने के कारण चालक व क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कसौला चौकी पुलिस ने दोनों को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर भूपेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं क्लीनर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है तथा उसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed