{"_id":"57fe8dd14f1c1b3e71290614","slug":"doctor-health-wife-police-crime-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमा में गए डॉक्टर पति पर उलझी पत्नियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोमा में गए डॉक्टर पति पर उलझी पत्नियां
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अर्जुन नगर में बुधवार को एक एमबीबीएस डॉक्टर की पहली पत्नी ने उसकी दूसरी पत्नी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी एक हाई वोल्टेज ड्रामे को तमाशबीन होकर देखती रही।
रेवाड़ी शहर के अर्जुन नगर निवासी विनोद कुमार एमबीबीएस डॉक्टर हैं। विनोद ने वर्ष 2011 में बहादुरगढ़ निवासी सुषमा से शादी की थी।
बाद में इनमें किसी बात को लेकर अनबन हो गए। एक साल बाद ही सुषमा ने विनोद के खिलाफ दहेज का केस ठोक दिया। इसके बाद विनोद ने वर्ष 2013 में दिल्ली निवासी ममता खत्री से दूसरी शादी कर ली। उसके ममता से एक बच्चा भी है। वर्ष 2014 में विनोद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद विनोद कोमा में चला गया।
फिर दोनों ने विनोद पर अपना-अपना हक जताना शुरू कर दिया। फिलहाल ममता डेढ़ साल से विनोद की देखभाल कर रही थी। बुधवार सुबह सुषमा कुछ लोगों को लेकर विनोद के घर आई और ममता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सुषमा जहां मकान पर अपना हक जता रही थी। वहीं ममता पति एवं मकान अपना बता रही थी। यह ड्रामा देर शाम तक चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन कोई बात नहीं बनी।
विज्ञापन
सिटी थाने और महिला पुलिस में उलझा मामला
घटना को लेकर देर शाम तक मामला उलझा रहा। देर शाम तक जहां सिटी थाना पुलिस महिला थाने का मामला बताकर अपना पिंड छुड़ा रही थी। वहीं महिला पुलिस इसे सिटी थाने का मामला बता रही थी। रात करीब आठ बजे ममता महिला थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
ममता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही सही मामला सामने आ पाएगा।
तौबा रानी, एएसआई, महिला थाना