फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   director of coaching center cheadted rupee from student

डिग्री के नाम पर सेंटर संचालक ने स्टूडेंट्स से लाखों ठगे

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 डिग्री दिलाने के नाम पर सेंटर संचालक द्वारा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामला नाईवाली चौक के पास खुले यशी प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान से जुड़ा है। चार लोगों ने फर्जी सेंटर चला रहे संचालक समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सिटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


2013 में जमा कराए थे 2.80 लाख
सिटी पुलिस को दी शिकायत में गुड़गांव निवासी पूनम देवी, जटोली निवासी राजू, गुरावड़ा निवासी नीरज यादव व सहारनवास निवासी दिनेश यादव ने बताया कि खड़वास निवासी पुनित यादव ने नाईवाली चौक स्थित अहीर कॉलेज के सामने यशी प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान का सेंटर खोला हुआ था। उन्होंने वर्ष 2013 उक्त सेंटर संचालक से विभिन्न प्रकार की डिग्री पाने के लिए करीब 2.80 हजार रुपये जमा कराए थे। सेंटर संचालक ने उन्हें डिग्री दिलाने का पूरी भरोसा दिलाया था, लेकिन दो साल बाद भी जब उन्हें किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं मिली तो उक्त सभी विद्यार्थी उसके सेंटर पर पहुंचे। कई दिनों तक वह उसके सेंटर पर चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें पुनीत यादव नहीं मिला।
विज्ञापन


ठगी करने के बाद 2015 में लगा दिया ताला
सेंटर पर पुनीत का भाई प्रीतम बैठता था। अगस्त 2015 में पुनीत व उसके भाई प्रीतम ने मिलकर सेंटर को ताला लगा दिया। उक्त विद्यार्थी अपने पैसे वापस लेने के लिए उसके घर तक पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने की बजाए उन्हें धमकी देकर भगा दिया। हार थक कर विद्यार्थियों ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी और भी हो सकते हैं पीड़ित स्टूडेंट
विद्यार्थियों का कहना है कि लाखों रुपये की ठगी सिर्फ उनके साथ नहीं हुई। प्रीतम व उसके भाई पुनीत ने और भी बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करते हुए लाखों रुपये ठगे हैं, लेकिन ये मामले अभी तक सामने नहीं आए हैं।
---------
दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज कर्णसिंह, जांचकर्ता, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed