{"_id":"472cb14471ac868b7f8d30f1478fd52e","slug":"dbangon-reflex-jamming-the-broad-daylight-beaten-agents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दिन-दहाड़े ठेला पलटा, कारिंदो को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दिन-दहाड़े ठेला पलटा, कारिंदो को पीटा
रेवाड़ी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर में गुंडागर्दी बढ़ती जा ही है। सोमवार शाम दबंगों ने शिव चौक के पास एक स्ट्रीट फूड के ठेले को सरेराह पलट दिया। यही नहीं स्ट्रीट फास्ट फूड बनाने वाले कारिंदों से मारपीट भी की। घटना के बाद व्यापारियों ने इकट्ठा होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मौके पर पहुंचे मॉडल टाउन एसएचओ से की है।
रविवार रात नशे में धुत कुछ युवकों ने देवलावास गांव के एक युवक को पीट दिया था। इस जगह युवक को पीटा गया उसके पास ही गढ़वाल निवासी टेकचंद का स्ट्रीट फास्ट फूड का ठेला लगता है। सोमवार शाम करीब छह बजे उसी युवक के साथ आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार युवक पहुंचे और ठेले के कारिंदो से रविवार रात युवक को पीटने वालों का पता पूछा। कारिंदों ने जानने से मना कर दिया तो उन्हें पीटने के साथ ही खाने के सामान से भरा ठेला पलट दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे मॉडल टाउन एसएचओ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
------------
कुछ दिन पहले मांगी गई थी रंगदारी
करीब महीने भर पहले ही इसी क्षेत्र के गांधी चौक के पास ही कार सवार बदमाशों ने एक मोबाइल शोरूम संचालक से दुकान में घुसकर दस हजार रुपये रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर बदमाश फायर करते हुए भाग गए थे। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्व बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
---------
पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, मॉडल टाउन थाना