{"_id":"646af803a79c7acdeb04c6c4","slug":"crushed-youth-and-woman-due-totrala-scooty-collision-in-rewari-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में ट्राला- स्कूटी की टक्कर: भाभी-देवर को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में ट्राला- स्कूटी की टक्कर: भाभी-देवर को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, महिला घायल
Mon, 22 May 2023 10:35 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 22 May 2023 10:35 AM IST
सार
रेवाड़ी के अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद तेज रफ्तार ट्रॉला ने नरेश की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नरेश सीधे ट्रॉला के टायर के नीचे आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला कमल के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रेवाड़ी के आंबेडकर चौक पर रविवार की देर रात एक ट्राला ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक के उपर से टायर गुजरने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रॉला मौके पर छोड़कर भागने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ट्रॉला को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
सोमवार को करवाया शव का पोस्टमार्टम
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर के मोहल्ला टंडूवाड़ा निवासी महिला कमल की दो साल की पौत्री की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात महिला कमल, उसकी पुत्रवधु वानी, ननद व देवर नरेश चारों अलग-अलग स्कूटी पर बच्ची को छुट्टी दिलाकर अस्पताल से घर के लिए चले थे। एक स्कूटी पर बच्ची की मां वानी व उसकी ननद थी। बच्ची वानी की गोद में थी, जबकि दूसरी स्कूटी पर महिला कमल अपने देवर नरेश के साथ बैठी हुई थी। शहर के अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद तेज रफ्तार ट्रॉला ने नरेश (55) की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नरेश सीधे ट्रॉला के टायर के नीचे आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला कमल के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
आरोपी को भीड़ ने पीटा
शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी चालक को भीड़ को भीड़ ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉला और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद अंबेडकर चौक पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शहर के लोगों में काफी गुस्सा
मृतक नरेश की 3 बेटियां और एक बेटा है। वह शहर में ही एक कपड़े की दुकान पर जॉब कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। हादसे के बाद घर ही नहीं, बल्कि उसके मोहल्ले में भी मातम छाया हुआ है। नरेश के शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ रात के समय सरकुलर रोड पर भारी वाहनों के दौड़ने के कारण शहर के लोगों में भी काफी गुस्सा है।