फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, rewari, fire,youth,hospital,police,car

गोली लगने से घायल युवक के परिजनों ने आरोपी को पिता को धुना

Sat, 23 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 23 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime, rewari, fire,youth,hospital,police,car
बीएमजी मॉल के बाहर दिनदहाड़े दो युवकों पर फायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फिल्म देखकर लौट रहे दो युवकों पर फायर कर एक को घायल करने के विरोध में परिजनों ने एक आरोपी के पिता की जमकर धुनाई कर डाली। नाराज लोगों ने माडल टाउन थाना प्रभारी समेत एक अन्य कार पर करीब एक घंटे पर पथराव भी किया। पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही। बीएमजी मॉल से फिल्म देखकर लौट रहे एक युवक के सिर और जांघ में गोली लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह पुलिस ने आरोपी हमलावर के पिता की जान बचाई।
विज्ञापन


फिलहाल हमलावर का पिता और घायल युवक उपचाराधीन हैं। ट्रामा सेंटर पहुंचे डीएसपी मो. जमाल के निर्देश पर सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फायर करने वाले और घायल आलू और झोटा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मामला बीएमजी मॉल के सामने लियो चौक के पास दोपहर करीब सवा बजे का है। माता चौक के पास रहने वाला राहुल दोपहर को साथी मनोज के साथ बीएमजी मॉल से मूवी देखकर निकला था। अभी वह सड़क पार ही कर पाया था कि करीब पांच लोगों ने उसे और मनोज को लाठी और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। राहुल की तरफ से विरोध होता देख आरोपियों ने उस पर एक के बाद एक कर दो फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि गोली राहुल के सिर और जांघ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद लोगों ने आरोपी हमलावर के पिता अस्सू को लियो चौक के पास से धर दबोचा। उसे घायल राहुल के परिजनों और साथियों पीट पीटकर बेदम कर दिया।
-----------
... एक घंटे तक बेबस रही खाकी
करीब एक घंटे तक कानून की धज्जियां खाकी के सामने ही उड़ती रहीं। इस बीच पुलिस फोर्स के नाम पर महज सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना, मॉडल टाउन थाना प्रभारी ओमप्रकाश और दरोगा बीना राणा एक दो सिपाहियों के साथ मौके पर थीं। घायल राहुल के परिजन इस बीच अस्सू के परिजनों और कार सवार अस्सू को पुलिस के सामने ही पीटने लगे। मामला उग्र होता देख दरोगा बीना राणा और सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने किसी तरह मोर्चा संभाला। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कार से अस्सू को लेकर जाना चाहा। उग्र लोगों ने पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिये। यही नहीं एक-दो ईंट एसएचओ ओमप्रकाश को भी लगीं। इस बीच एसएचओ ओमप्रकाश घायल अस्सू को लेकर मौके से निकल गए।
---------
मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे। वहीं असामाजिक तत्वों पर अंकुश कसा जाएगा।
-मो. जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed