फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, rape, police,rewari,allegation

रेप के मामले में हुआ बरी लेकिन झूठे आरोप से दे दी जान

Thu, 22 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 22 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime, rape, police,rewari,allegation
Rape - फोटो : Times of India
हंसनगर निवासी युवक दुष्कर्म का झूठे मुकदमे को तो कोर्ट में जीत गया, लेकिन झूठे आरोप से डिप्रेशन में आए युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मामला सेक्टर-तीन पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोकेश सैनी(32) हंसनगर मोहल्ले में पत्नी और बेटी के साथ रहता था।

सोमवार रात लोकेश ने कमरे में फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी पर मॉडल टाउन थाने की स्थानीय सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर जांच और पूछताछ शुरू की। मंगलवार सुबह शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


निर्दोष साबित होने के बावजूद था अवसाद में
पुलिस को दी जानकारी में मृतक के भाई पवन कुमार कुछ समय पहले उस पर जाटूवास निवासी एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में वह विचाराधीन कैदी था। कई दौरों की सुनवाई के बाद महीने भर पहले ही माननीय कोर्ट ने उसे निर्दोष करार दिया था। लेकिन समाज में दुष्कर्मी का आरोप लगने से वह महीने भर से ही अवसाद में था और दिन-रात शराब पीता था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में दुष्कर्म के झूठे आरोप के चलते अवसाद में होने की बात सामने आई है। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। मामले में सामान्य कार्रवाई की गई है।
-एएसआई राकेश, जांचकर्ता, सेक्टर-तीन पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed