{"_id":"57bb4eaa4f1c1bcc59d4f01b","slug":"crime-police-suicide-unemployment-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी-बेरोजगारी ने दो लोगों की ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरीबी-बेरोजगारी ने दो लोगों की ले ली जान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
गरीबी और बेरोजगारी के कारण जिले में दो लोगों ने अपनी जान दे दी। एक मामला गुरावड़ा गांव की घटना में ट्रेन के आगे कूदकर और सुभाष नगर में दूसरा मामला जहरीला पदार्थ खाने का है। दोनों की मामलों में पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पहला वाक्या गुरावाड़ा गांव का है। जीआरपी जांच अधिकारी उम्मेद सिंह ने बताया कि हांसावास निवासी विजय(38) बेरोजगार था। मंगलवार को विजय ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। वहीं दूसरी घटना शहर के सुभाष नगर की है।
सिटी थाना पुलिस जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि जसवंत (40)ऑटो चालक था और पिछले काफी समय से पैसों की कमी से जूझ रहा था। सोमवार को उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों का कहना है कि जसवंत ने किसी को ब्याज पर रकम दिलवाई थी। पैसे लेने वाला शख्स फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान लेनदारों ने जसवंत को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे परेशान उसने जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में सामान्य कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है ।