फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, police, car driver,rajasthan,rewari

राजस्थान निवासी बोलेरो चालक था मृतक, हत्यारे की तलाश

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बावल में युवक की हत्या का मामला अब जल्द ही सुलझने की उम्मीद है। मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह राजस्थान के अलवर जिले के गांव बहाला का रहने वाला था और बोलेरो चलाता था। पहचान बेल्ट पर मृतक का नाम लिखा होने के बाद हुई। बावल थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने किसी परिचित पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब हत्यारे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बोलेरो रिपेयर कराने के लिए गया था अलवर
मृतक के पिता रसीद खान ने बताया कि मौसम खान(25) ने कुछ ही दिन पहले सेकेंड हैंड बोलेरो खरीदी थी। वह इसे किराए पर चलाता था। परिवार में माता-पिता, पांच भाई, पत्नी के अलावा दो बच्चे थे। मंगलवार को मौसम खान बोलेरो रिपेयर कराने के लिए निकला था। जिसके बाद से वह लापता था। इसके चलते परिजनों ने अलवर के थाने में मौसम खान की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसके मरने की सूचना स्थानीय थाने से मिली।
विज्ञापन


गांव गोठड़ा के लिए निकला था मौसम
मरने से पहले मोबाइल फोन पर मौसम खान की पिता रसीद खान बात हुई थी। बकौल पिता मौसम ने अलवर में हुई फोन पर बातचीत में कहा था कि वह गांव गोठड़ा में किसी के साथ जा रहा है। जिसके साथ वह जा रहा है उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। बात होने के कुछ देर बाद दोबारा फोन लगाया तो मौसम का फोन बंद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो और मृतक का मोबाइल है गायब
पुलिस की सूचना पर बावल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मौसम घर से मोबाइल फोन और बोलेरो दोनों लेकर निकला था। लेकिन पुलिस को घटनास्थल या उसके आसपास न तो मोबाइल मिला और न ही बोलेरो। अब पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
--------
शव की शिनाख्त होने के बाद अब जल्द ही मामला खुलने की उम्मीद है। मोबाइल और बोलेरो का पता लगाने में पुलिस की टीम जुटी है।
-नरेंद्र यादव, एसएचओ, बावल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed