फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, poison,debt,youth,crime,police

कर्ज से परेशान रेहड़ी चालक युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime, poison,debt,youth,crime,police
युवक ने जहर खाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते पिछले कई दिनों से पुरानी सब्जी मंडी के आसपास रेहड़ी न लगा पाने वाले एक शख्स की जहर के असर से शनिवार सुबह मौत हो गई। युवक ने 12 अक्तूबर को जहर खाया था, जिसके बाद राजेश पायलट चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला बास सिताब राय निवासी नितिन जैन(28) पुरानी सब्जी मंडी के पास रेहड़ी लगाता था। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी और सब्जी आदि लेने के लिए उसने कर्ज ले रखा था। लेकिन रेहड़ी न लग पाने के चलते वह कर्ज नहीं उतार पाया और सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। जिसके चलते उसने बीते 12 अक्तूबर को जहर खा लिया था।
विज्ञापन


परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां शुक्रवार देर रात हालत बिगड़ने के बाद तड़के नितिन ने दम तोड़ दिया। मामले में रेहड़ी चालकों और परिजनों ने जहां मौत का कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान बताया है वहीं, नगर परिषद ने मृतक के प्रति सांत्वना जाहिर करते हुए कब्जे हटाने को अपनी जिम्मेदारी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूढ़े पिता, बीमार भाई, अकेला था कमाने वाला शख्स
मृतक के ताऊ परमेशचंद ने बताया कि नितिन के परिवार में बूढ़े माता-पिता, गर्भवती पत्नी के अलावा एक बड़ा भाई सचिन जैन था। पिता जहां ज्यादा उम्र होने के चलते कामकाज में असमर्थ थे। वहीं बड़ा भाई पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार था। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी नितिन के कंधे पर ही आ गई थी, लेकिन नगर परिषद के अभियान के चलते वह कई दिनों से रेहड़ी नहीं लगा पा रहा था।


आनी थीं नन्हे मेहमान की खुशियां, पसरा मातम
नितिन की पत्नी के पेट में नौ माह का गर्भ पल रहा था और किसी भी दिन उसकी डिलीवरी हो सकती थी। ऐसे में कुछ ही दिनों में नितिन के घर पर नन्हे मेहमान की खुशियां आने वाली थीं, लेकिन अब नितिन की मौत के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
-----------
नितिन की मौत के लिए नगर परिषद प्रशासन जिम्मेदार है। अगर वह रेहड़ी लगाता रहता तो अपना कर्ज चुका देताऔर उसकी जान नहीं जाती।
-निरंजन, मृतक का मामा
-----------
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नप की टीम ने नितिन की दो बार रेहड़ी पलटाकर सामान फेंका था। जिसके चलते ही वह कर्ज में आया।
-मन्नू सैनी, रेहड़ी चालक
-----------
मामले में सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं लोगों के बयान भी लिये गए हैं, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई होगी।
-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed