{"_id":"63e3403780b59cb2c7099f19","slug":"crime-news-of-rewari-car-stolen-from-sector-3-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी से गाड़ी चोरी, दिल्ली तक गई टीम पर नहीं मिली गाड़ी, CCTV में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी से गाड़ी चोरी, दिल्ली तक गई टीम पर नहीं मिली गाड़ी, CCTV में कैद
Wed, 08 Feb 2023 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:56 AM IST
सार
ईंट-भट्ठा संचालक सेक्टर-3 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी क्रेटा कार रात में घर के बाहर खड़ी थी। सुबह 7 बजे उनके बच्चे दिल्ली जाने के लिए घर से बाहर निकले तो कार नहीं मिली। उन्होंने पहले आसपास पूछताछ की और फिर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर कार चोरी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के सेक्टर-3 में एक कार चोरी हो गई। चोरी उस जगह हुई, जहां से पुलिस चौकी महज 50 कदम दूर और हरियाणा सरकार में टूरिज्म चेयरमैन डा. अरविंद यादव व नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव का घर कुछ कदम की दूरी पर है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ईंट-भट्ठा संचालक सेक्टर-3 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी क्रेटा कार रात में घर के बाहर खड़ी थी। सुबह 7 बजे उनके बच्चे दिल्ली जाने के लिए घर से बाहर निकले तो कार नहीं मिली। उन्होंने पहले आसपास पूछताछ की और फिर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर कार चोरी करते हुए नजर आए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही जीपीएस सिस्टम लगाने वाले से बात की तो पहले कार की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। उसके बाद कार की लोकेशन दिल्ली में दिखाई दी। वे पुलिस को साथ लेकर दिल्ली तक पहुंचे, लेकिन कार नहीं मिली। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आयुष लैब पर सीएम फ्लाइंग का छापा
रेवाड़ी के गांव बीकानेर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक लैब पर छापा मारा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनके साथ रहे। जांच में लैब पूरी तरह अवैध पाई गई। जिसके बाद लैब संचालक के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शहर से सटे गांव बीकानेर में आयुष लैब खुली हुई है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि यह लैब बगैर किसी परमिशन के चल रही है। जिसके सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार देर शाम लैब पर छापा मार दिया। सीएम फ्लाइंग ने कई घंटे तक कार्रवाई की। इसके बाद लैब संचालक के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दी गई। सदर थाना पुलिस ने लैब संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।