{"_id":"6ae3b5509a0e0951b604a11e","slug":"three-teams-formed-to-investigate-the-theft-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6967-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी की जांच के लिए तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी की जांच के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन
मीरगंज। थाना मीरगंज क्षेत्र के पैगानगरी और रसूलपुर गांव में मंगलवार रात चार घरों में हुई चोरी की वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए सीओ मीरगंज अजय कुमार ने तीन पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा है।
सीओ ने हल्का दरोगाओं और बीट कांस्टेबलों को गांव-गांव जाकर ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। इन बैठकों के जरिए ग्रामीणों की टोलियां गठित कर रात में गश्त कराने की व्यवस्था की जाएगी।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सभी थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि गश्त की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद