{"_id":"5888f1f94f1c1b5c02cf627f","slug":"crime-auto-fight-police-rewari-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे 40 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे 40 हजार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पटौदी रोड स्थित जेएलएन कैनाल के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवक ने एक ऑटो चालक से मारपीट की। उन्होंने आटो चालक से 40 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। लोगों ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता चांदावास गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम जिले के ऊंचा माजरा स्थित वन विभाग की नर्सरी से पौधे लेकर रेवाड़ी आ रहा था।
उसके साथ यूपी के हाथरस निवासी भगवान सिंह भी थे। अभी दोनों नहर के समीप ही पहुंचे थे कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें जबरन रुकवा लिया तथा उनसे रुपये देने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने दोनों को पहले जमकर पीटा और फिर महेंद्र सिंह के पास से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।