फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cirme, police,action, discus,rewari

जाटूसाना एसएचओ पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
cirme, police,action, discus,rewari
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बोहतवास भोंदू में 2 अक्तूबर को हुई ग्राम सभा के दौरान सरपंच और दूसरे पक्ष में हुई कहासुनी में सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुए मुकदमे का कई जिला पार्षदों ने विरोध किया है। एसपी आवास पर पहुंचे जिला पार्षदों ने शिकायत पत्र सौंपते हुए जाटूसाना एसएचओ पर सरपंच की शह पर एकतरफा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कई अन्य जिला पार्षदों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि 2 अक्तूबर को हुई ग्राम सभा के दौरान वह भी मौजूद थे। एक ग्राम पंच द्वारा भी उसके क्षेत्र की बनी-बनाई सड़क तोड़ने का कारण पूछा तो जबरन बैठा दिया गया। इसी दौरान सरपंच से एक शख्स ने कार्यकाल का ब्यौरा मांगा तो वह बिफर गई। मामला बिगड़ता देख ग्राम सचिव ने सभा रद्द कर दी।
विज्ञापन


इधर सरपंच ने पुलिस को मामले की झूठी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को 2 अक्तूबर को शाम 4 बजे थाने बुलाया। लेकिन बाद में 2 अक्तूबर की रात को ही जाटूसाना एसएचओ ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। जो कि सरपंच की शह पर हुआ था। पीड़ित युवक के साथ पहुंचे पार्षदों ने मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed