फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cheating with rewari man by promising job in Rajasthan

Rewari: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे 8 लाख रुपये, अलवर का है आरोपी

Sat, 11 Feb 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में चेतन ने बताया कि  वर्ष 2021 में डा. अरुण ने उसे बताया कि राजस्थान में करीब 3 हजार ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी निकली है! जिसमें वह उसे भी नौकरी लगवा देगा, लेकिन इसकी एवेज में उसे साढ़े 8 लाख रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Cheating with rewari man by promising job in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेवाड़ी के गांव जैनाबाद निवासी एक युवक को राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने साढ़े 8 लाख रुपये ठग लिए। राजस्थान में युवक को न नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस मिले। पीड़ित ने एसपी को इसकी शिकायत दी। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जैनाबाद निवासी चेतन सिंह ने बताया कि वह 2017 से 2019 के बीच राजस्थान के अलवर में एक डिफेंस एकेडमी में पढ़ता था। यहां पर अकसर मूलरूप से गांव बलवाड़ी निवासी, फिलहाल अलवर में रहने वाले डा. अरुण कुमार से मुलाकात हो गई। अरुण ने अलवर में खुद का कोचिंग सेंटर खोला हुआ है। वह बच्चों को ओपन से ग्रेजुएशन कराते थे।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चेतन ने बताया कि  वर्ष 2021 में डा. अरुण ने उसे बताया कि राजस्थान में करीब 3 हजार ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी निकली है! जिसमें वह उसे भी नौकरी लगवा देगा, लेकिन इसकी एवेज में उसे साढ़े 8 लाख रुपये देने होंगे। चेतन ने इसके बारे में अपने घर बात की। उसके दादा मैनपाल ने डा. अरुण से बात की और फिर उसे 21 दिसंबर 2021 को रेवाड़ी स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा से अरुण कुमार के अकाउंट में साढ़े 8 लाख रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतन ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे दौसा ले गए। उसका सेंटर जयपुर में आया था। उसने पेपर भी दिया, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। रिजल्ट आने के बाद उसने अरुण से संपर्क किया तो उसने पैसे वापस लौटाने की बात की, लेकिन पैसे वापस नहीं दिए। चेतन ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि आरोपी पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़ा है! और उसका एक साथी पेपर से पहले ही राजस्थान पुलिस ने पकड़ा था। 

चेतन ने बताया कि उसने पैसे वापस लेने के लिए काफी बार डा. अरूण को फोन किए। उसके दादा ने भी फोन किया, लेकिन उसने फोन ही नहीं उठाया। उसने लगातार व्हाट्सअप पर डा. अरूण को मैसेज भेजे। कई बार उसने मैसेज का जवाब देते हुए पैसे लौटाने की बात की, लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया। चेतन ने इसकी शिकायत रेवाड़ी एसपी को दी। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है!

 

नारनौल: जबरन वसूली करने व चौथ मांगने पर राजस्थान के व्यक्ति पर केस दर्ज
खनन कंपनी से जबरन वसूली करने व चौथ मांगने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान के व्यक्ति के खिलाफ केस  दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैसर्ज अनहद मिनेरियो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं बायल निवासी सुमित ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी कंपनी गांव बयाल में खनन व्यवसाय का काम करती है। पिछले काफी समय से राजस्थान निवासी ओमप्रकाश कंपनी से अवैध वसूली करता आ रहा है। अब उसने 15 लाख रुपए की चौथ मांगी है। यही नहीं हर माह 12 हजार रुपए पहुंचाने की धमकी दी है। पिछले माह भी आरोपी बंदूक लेकर कंपनी में आया था और बंदूक के बल पर जबरदस्ती राशि ले गया था। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानी हो रही है और व्यवसाय संचालन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने राजस्थान के व्यक्ति के खिलाफ केस  दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed