फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated by taking loan from bank on fake gold in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: नकली सोना गिरवी रख बैंक के 19.22 लाख की धोखाधड़ी, दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज

Wed, 27 Apr 2022 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 09:45 PM IST
सार

एसपी के निर्देश पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डेढ़ साल में अलग-अलग तारीख पर लोन दिया गया। चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Cheated by taking loan from bank on fake gold in Rewari of Haryana
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पिछले डेढ़ साल के अंतराल में बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ नकली सोना गिरवी रखकर ठगी करने का मामला सामने आया है। चार शातिरों ने अलग-अलग तारीख पर बैंक में जाकर गोल्ड लोन के नाम पर 19 लाख 22 हजार 250 रुपये का लोन ले लिया। सोने के आभूषणों की जांच की गई तो वह नकली मिले। बैंक ने रिकवरी के नोटिस भी भेजे, लेकिन पैसा नहीं मिला।

विज्ञापन


सोमवार को कोसली थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई न होने पर बैंक के अधिकारी मंगलवार को एसपी से मिले, जिसके बाद मामले में तेजी लाई गई। 
विज्ञापन


कोसली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर आशीष नरूला ने बताया कि करीब डेढ़ साल के अंतराल में कोसली के गांव झाल निवासी धर्मबीर, रिंकू रानी, गांव लुहाना निवासी सुनील कुमार व झज्जर के गांव तुम्बाहेड़ी निवासी सुमन ने गोल्ड लोन स्कीम के तहत उनकी बैंक शाखा में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने आवेदकों द्वारा गिरवी रखे गए सोने के आभूषण की शुद्धता की जांच कराई, जिसमें शुद्धता सही पाई गई थी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फिर से आभूषणों की जांच कराई गई, जिसमें इन चारों द्वारा गिरवी रखा गया सोना नकली पाया गया।

इन आरोपियों ने गिरवी रखे आभूषण
चारों आरोपियों को अलग-अलग तारीख पर लाखों रुपये लोन पास करके दे दिए। धर्मबीर ने 16 जनवरी 2021 को 150 ग्राम सोना गिरवी रखकर 2 लाख 90 हजार, रिंकू रानी ने 23 नवंबर 2020 को 261.55 ग्राम सोना गिरवी रखकर 5 लाख 5 हजार रुपये व 27 जनवरी 2021 को 229.78 ग्राम सोना गिरवी रखकर 2 लाख 05 हजार 250 रुपये, सुनील कुमार ने 1 मार्च 2021 को 154.56 ग्राम सोना गिरवी रखकर 2 लाख 28 हजार रुपये और 12 मार्च 2021 को 181.3 ग्राम सोना गिरवी रखकर 2 लाख 86 हजार रुपये व सुमन को 30 मार्च 2021 को 2 बार में 314.7 ग्राम सोना गिरवी रखकर 2 लाख 37 हजार और 1 लाख 71 हजार रुपये गोल्ड लोन दिया गया। 

बैंक अधिकारियों को शक हुआ तो कराई जांच
बैंक अधिकारियों को आरोपियों द्वारा रखे गए सोने की शुद्धता पर शक हुआ। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लैब से फिर से सोने की जांच कराई गई तो शातिरों के खेल का पता चला। लैब में हुई जांच में सोना नकली पाया गया। कुल गहनों में कुछ ग्राम ही सोने की शुद्धता मिली, जबकि 50 से 60 प्रतिशत तक सोना नकली मिला। इतना ही नहीं आरोपी गिरवी रखे सोने को बैंक से वापस भी लेने भी नहीं पहुंचे। इसके बाद बैंक ने आरोपियों को रिकवरी के नोटिस भेजे, लेकिन आरोपियों ने उसका भी जवाब नहीं दिया। रिकवरी की रकम करीब 19 लाख रुपये से ज्यादा है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोसली थाना पुलिस ने मामले को लटकाए रखा तो बैंक मैनेजर की तरफ से एसपी को शिकायत दी गई। अब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।


गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए इन मानदंडों को करना होता है पूरा

  • सोना आवेदक या परिवार के सदस्य के नाम पर होना चाहिए। 
  • ऋण के लिए आवेदन करने वाला ग्राहक भारत का निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति की आयु 18-70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • न्यूनतम ऋण राशि 18 हजार रुपये है।

 

बैंक अधिकारी की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ 406 व 420 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - सुमेर सिंह, थाना प्रभारी, कोसली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed