फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cash and jewllary of millian's rupee stolen from home

हजारों की नकदी और जेवरात पर साफ

Wed, 30 Sep 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 30 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव जाट भुड़थल में पूरा परिवार कुछ ही दूरी पर प्लॉट में हो रहे मकान निर्माण में हाथ बंटवा रहा था, उधर चोरों ने दिन-दहाड़े मकान में दाखिल होकर पोते के गुल्लक में जमा की गई दादा की पेंशन समेत हजारों रुपयों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव जाट भुड़थल में रहने वाले उजागरमल महेंद्र कुमार की गांव में ही किराने की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे उनकी पत्नी प्रियंका और परिवार के अन्य सदस्य गांव से कुछ ही दूरी पर प्लाट में बन रहे उनके निर्माणाधीन मकान के काम में हाथ बंटवाने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


साढ़े 12 बजे करीब पत्नी प्रियंका घर में खाना बनाने के लिए लौटी तो देखा मकान की कुंडी खुली है। अंदर दाखिल हुई तो देखा कमरों का सामान बिखरा हुआ है। चोर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार की नकदी और हजारों के जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बेटे की गुल्लक में थे कई हजार रुपये
वहीं बेटे हिमांशू की गुल्लक तोड़कर भी हजारों रुपये ले गए हैं। उजागरमल ने बताया कि उसके पिता महेंद्र कुमार अपने पोते की गुल्लक में पेंशन के हर महीने आने वाले 1200 रुपये डालते थे। वहीं जन्मदिन पर मिलने वाली रकम, जेबखर्च वगैरह भी सालों से गुल्लक में जमा हो रही थी। इस तरह गुल्लक में करीब 40 हजार रुपये थे।

--------
नहीं होती चोरियां, इसलिए नहीं लगाया ताला
उजागरमल ने बताया कि कम से कम पिछले 2 सालों में चोरी की यह गांव में पहली वारदात है। दिन-दहाड़े चोरी तो सालों से नहीं हुई, इस वजह से ही पत्नी बिना मकान का ताला बंद किए ही काम में हाथ बंटाने के लिए परिवार सहित चली गई। क्या पता था कि पीछे से यह घटना हो जाएगी।

साक्ष्य जुटाकर चोरों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम से नमूने लिए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
-भगत सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed