फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case File, 60 men, Road Jaam, Rewari in kosli

10 नामजद समेत 60 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case File, 60 men, Road Jaam, Rewari in kosli
जाम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोसली। लगातार होने वाली पशु चोरियों से आजिज आकर कोसली -कनीना रोड को नाहड़ बस अड्डे के समीप जाम लगाने वाले 10 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों व महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने सड़क को जाम करने आरोप में मामला दर्ज किया है। नाहड़ पुलिस चौकी के एएसआई सतीश कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार शुक्रवार को नाहड़ बस स्टैंड पर 15-20 महिलाओं व 30-40 पुरुषों ने सड़क के बीचो-बीच पेड़ काटकर, लकड़ी व छड़े डाल कर तथा ट्रैक्टर-ट्राली खड़े कर जाम लगा रखा था। इससे आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। सूचना के बाद पुलसि मौके पर पहुची लोगों को समझाया-बुझाया तथा गैर कानूनी कार्य न करने का अनुरोध किया था। इस पर कुछ लोगों ने एएसआई को मौके से चले जाने तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना उच्च अधिकारी को देने के बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उसके बावजूद जाम लगाए बैठे लोगों ने जाम नही खोला। एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने जाम लगाने वाले 10 लोगों दीपक,रब्बा, आसाराम ,जोगेंद्र, शमशेर, जिलेसिंह, सत्यप्रकाश, राजेंद्र, प्रेम व नरेश तथा 15-20 अज्ञात महिलाओं व 30-32 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed